{"_id":"679925d255091aec66036174","slug":"dust-laden-tractor-trolley-and-bike-collide-head-on-two-bike-riders-seriously-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-121341-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डस्ट लदी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डस्ट लदी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार दो गंभीर
विज्ञापन
अतर्रा। डस्ट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।
जरोहरा गांव निवासी बाइक चालक सिद्धार्थ (22) अपने साथ बदौसा निवासी गोरेलाल (36) को बैठाकर बांदा से अतर्रा जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड पर महाविद्यालय के सामने मंगलवार की शाम डस्ट लदी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भरी डस्ट पूरी बांदा-प्रयागराज एनएच रोड पर फैल गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई दीपक सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा कराते हुए सड़क से डस्ट हटवाया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसकी चोटें और गंभीर हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।