{"_id":"87ee893f09e3d84ddf111a9ecf512a95","slug":"during-the-operation-the-patient-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन के दौरान मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन के दौरान मरीज की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बेंदाघाट। आपरेशन के दौरान मरीज की मौत होने पर भड़क उठी भीड़ ने झोलाछाप डाक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में हत्या की तहरीर दी है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव के नवल किशोर यादव (25) पुत्र जगमोहन के पैर में चोट लगने से इंफेक्शन हो गया था। तिंदवारी कस्बे के भिड़ौरा रोड स्थित क्लीनिक में उसका डेढ़ माह से इलाज चल रहा था। रविवार को झोलाछाप डाक्टर द्वारा आपरेशन करते समय नवल किशोर की मौत हो गई। भाग रहे झोलाछाप डाक्टर को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
खबर मिलने पर पीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र विश्वकर्मा क्लीनिक पहुंच गए। उन्होंने बताया कि क्लीनिक अवैध रूप से चल रही थी। उन्होंने घटना की जानकारी सीएमओ को दी है। झोलाछाप डाक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उधर, परिजनों ने थाने में हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
श्रमिक संघ का धरना जारी
बांदा। लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पीडब्ल्यूडी परिसर में धरने में जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव व मंत्री रामशरण ने कहा कि फील्ड स्टाफ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का अरसे से निस्तारण नहीं हो रहा। इससे बाध्य होकर धरने पर बैठना पड़ा। मेठ झगड़ू प्रसाद, जय मंगल, बेलदार वंश गोपाल, अशोक, आशाराम, रामदुलारे माली व वर्क एजेंट श्याम बरन रविवार को धरने पर बैठे।
जिलाध्यक्ष नियुक्त
बांदा। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर संस्थापक व केंद्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने नब्बू शाह उर्फ बाबू (मझीवां) को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें संगठन मजबूत करने और नीतियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया।
=============
जिला कार्यकारिणी गठित
बांदा। बिजलीखेड़ा में रविवार को अनुदेशक संघ की बैठक में मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने सर्वसम्मति से पदाधिकारी घोषित किए। जिलाध्यक्ष अतुल अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, महासचिव राजेश सोनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र यादव व सत्येंद्र सोनी और मीडिया प्रभारी भास्कर द्विवेदी बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 जनवरी को टीचर सोसायटी में बैठक कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
============
नशामुक्त समाज का संकल्प
बांदा। एचएल इंटर कालेज में भारत स्वाभिमान न्यास व अनुसांगिक संगठनों की बैठक में गांव-गांव अन्ना प्रथा जागरूकता अभियान चलाने, गौशाला स्थापित करने व नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। अधिक से अधिक स्थानों पर योग कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया। प्रदेश प्रभारी रमेश ने 78 योग प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। न्यास मुख्य संयोजक डॉ.बीडी प्रजापति ने कहा कि पांच जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अशोक शुक्ला, राम प्रसाद पटेल, यशवंत आर्य, बिंदु कुमार, राम प्रकाश याज्ञिक आदि मौजूद रहे।