{"_id":"5c0ea9cfbdec2241b2773c6e","slug":"durga-pandal-decorates-organizer-on-decoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पंडाल सजाने पर आयोजक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पंडाल सजाने पर आयोजक सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र आयोजन के लिए केंद्रीय समिति द्वारा सम्मानित समितियों के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर दुर्गा पंडालों की सजावट और प्रतिमा विसर्जन जुलूस में झांकियों की साज सज्जा के लिए आयोजन समितियों को केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। विशिष्ट श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिए गए। समारोह में भजन गायिका संजो बघेल ने अपने भजनों से समां बांध दी।
विज्ञापन
रविवार की रात रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में केंद्रीय समिति ने सर्वश्रेष्ठ साज सज्जा के लिए महेश्वरी देवी बाल समाज और अनुशासन के लिए मां कल्याण सेवा समिति को सम्मानित किया। विसर्जन जुलूस में मंशा देवी बाल समाज को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। 9 देवी पंडालों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इनके अलावा प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्थाओं के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट को सम्मानित किया। नगर पालिका, बिजली विभाग, जल संस्थान को भी सम्मानित किया गया। समिति के वरिष्ठ संरक्षक विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में भजन संध्या भी हुई। विख्यात भजन गायिका संजो बघेल ने देवी भक्ति और राष्ट्र भक्ति गीतों के अलावा लोकगीत और आल्हा गीत प्रस्तुत किए। संचालन प्रसिद्ध गायक पंकज रावत ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, राजकुमार राज, वरिष्ठ व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, सचिन अवस्थी, अजीत गुप्ता, श्यामजी निगम, स्वदेश शिवहरे, मनोज जैन, योगगुरु प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, शशिभूषण द्विवेदी, नारायण धुरिया, मनीष, अभिषेक पांडेय, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप जडिय़ा, संजय काकोनिया, नईम नेता, लखन राजपूत, पुष्कर द्विवेदी, सुनील कुमार सनी, सचिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन