{"_id":"640b7be77e073798dd0fd1a4","slug":"due-to-the-greed-of-the-land-murder-by-strangulation-banda-news-c-12-1-116547-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: जमीन के लालच में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: जमीन के लालच में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रिश्ते के दामाद ने भांजे पर जमीन के लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोहन पुरवा निवासी भवानीदीन (70) रोजमर्रा की तरह गुरुवार की रात घर में चारपाई पर सो गया।
शुक्रवार को सुबह गांव निवासी दूधिया मंगल वर्मा पुत्र रामआसरे उसे दूध देने पहुंचा। देर तक दरवाजे नहीं खुले। उसने इसकी सूचना गांव में ही रह रहे भाई स्व. राम प्रसाद के दामाद मंगल वर्मा को दी। दरवाजे बाहर से बंद थे। दामाद मंगल ने बताया कि वह घर के अंदर पहुंचा तो शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले पर गहरा निशान था। गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में पुलिस ने भी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात स्वीकारी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गवेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। दामाद मंगल वर्मा ने बताया कि भवानीदीन अविवाहित था। उसके नाम आठ बीघा जमीन है। भवानीदीन के साथ अखबई (खन्ना, महोबा) गांव निवासी उसका भांजा नीतू पुत्र श्रीपाल वर्मा कई साल से साथ रह रहा था। खाना बनाकर खिलाना, खेतीबाड़ी की देखभाल आदि सभी काम नीतू करता था। जमीन के लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना इंस्पेक्टर नंदराम प्रजापति का कहना है कि घटना के बाद फरार आरोपी भांजे नीतू को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।