फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to the boom in Yamuna, the contact of many places of Marka area was lost.

यमुना में उफान से मरका क्षेत्र के कई मजरों का संपर्क टूटा

Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to the boom in Yamuna, the contact of many places of Marka area was lost.
Due to the boom in Yamuna, the contact of many places of Marka area was lost. - फोटो : BANDA
बबेरू। यमुना उफान पर है। क्षेत्र की सीमा पर निर्माणाधीन औगासी पुल के पिलर डूबने की कगार पर हैं। बाढ़ से मरका गांव के 12 से अधिक मजरों का संपर्क टूट गया है। घाटियों में वर्षा और बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना उफान पर है।
विज्ञापन

यमुना की बाढ़ का पानी निर्माणाधीन औगासी घाट पुल के पिलर तक पहुंच गया है। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। मरका गांव के हरिपुर, खडग़ ताला, मरका का पूर्वी चौक, चक्की डेरा, मिर्जापुर बैरफ, हंडिहा डेरा आदि मजरों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। ग्रामीण जान हथेली में रखकर पानी भरे रास्ते से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम महेंद्र प्रताप ने प्रधानपति मुलायम सिंह यादव के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। मजरों में आवागमन के लिए नाव चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरका, औगासी, बांकल, समगरा आदि गांवों में हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलालपुर व निभौर, मझीवां, बघैला गांव के रपटा के ऊपर पानी जाने से तिंदवारी मार्ग का भी संपर्क टूट गया है। यही हाल सिमौनी रपटा का भी है। रपटे के ऊपर पानी आने से तिंदवारी की तरफ के वाहन नहीं निकल पा रहे। इस हालात में उन्हें बांदा की तरफ से घूमकर जाना पड़ रहा है।
पैलानी तहसील के नादादेव गांव के मजरा शंकर पुरवा में सोमवार को तहसीलदार तिमराज सिंह ने टीले में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। बताया कि मोमबत्ती, माचिस, लाई, चना, बिस्कुट, तिरपाल, लंच पैकेट आदि बांटे। जिस टीले पर ग्रामीण शरण लिए हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उधर, बाढ़ प्रभावित अमचौली गांव में एसडीएम पैलानी रामकुमार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
बाढ़ प्रभावित बेंदाखास का अफसरों ने लिया जायजा
बेंदाघाट। क्षेत्र के बेंदाखास गांव में सोमवार को प्रशासनिक अमले ने निरीक्षण किया। यहां बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम सदर सुधीर कुमार सिंह, तहसीलदार पुष्कर सिंह तोमर, नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह भदौरिया, तिंदवारी थाना इंचार्ज कृष्ण देव तिवारी आदि ने बाढ़ का जायजा लिया। एसडीएम ने लोगों को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थान पर या प्राइमरी स्कूल में पहुंचाने के निर्देश दिए।
राजस्व निरीक्षक तिंदवारी अकबर खां, लेखपाल जौहरपुर कमलेश बाबू को वहां रुकने के लिए निर्देश दिए। उधर, उसरा नाला पर काली मंदिर में बाढ़ का दृश्य देखने वालों की बढ़ती भीड़ को लेकर पुल पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। सोमवार को यमुना की बाढ़ का पानी बेंदा में काली मंदिर स्थान पर पहुंच गया है।

तारा गांव में घुसा पानी, हाईवे ठप
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील क्षेत्र के चिल्ला कस्बे में यमुना उफान पर है। सोमवार को खतरे के निशान से 2.45 मीटर ऊपर पानी बह रहा है। चिल्ला पुल तक पानी पहुंचने में मात्र दो मीटर रह गया है। उधर, तारा गांव में हाईवे में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप है। एसडीएम पैलानी रामकुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के शंकर पुरवा को छोड़कर अभी तक किसी भी गांव के अंदर पानी नहीं गया।

Due to the boom in Yamuna, the contact of many places of Marka area was lost.

Due to the boom in Yamuna, the contact of many places of Marka area was lost.- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed