फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   due to strike trains services disrupted

हड़ताल से मंद पड़ी ट्रेनों की चाल

Tue, 15 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 15 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
due to strike trains services disrupted

ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान न किए जाने से नाराज रेलवे के रसोइयों और बाक्स ब्वाय ने काम करने से इंकार कर दिया। अघोषित हड़ताल से अफरातफरी मच गई और सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देर तक खड़ी रहीं। ठेकेदार के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौटे।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम में रुकने वाले गार्ड और लोको पायलट के लिए चाय-नाश्ता और भोजन बनाने के लिए ठेके पर कर्मचारी रखे गए हैं। इसी तरह ट्रेनों में गार्ड और ड्राइवरों के ड्यूटी बक्से रखने और उतारने के लिए ठेके पर बॉक्स ब्वाय तैनात हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब 10 बजे रसोइयों और सभी बाक्स ब्वाय दोनों ने ही काम करने से इनकार कर दिया। रनिंग रूम में ठहरे करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा गार्ड और लोको पायलट को चाय-नाश्ता और दोपहर का खाना नहीं मिला। उधर, ट्रेनों में बाक्स न चढ़ाए जाने से कई ट्रेनें प्लेटफार्म पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स ब्वाय कैलाश यादव, शमशाद अहमद व प्रमोद कुमार और रसोइया लखन, शोएब खां, इमरान, पप्पू व नंद किशोरी ने  बताया कि पिछले करीब छह महीनों से ठेकेदार ने उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया। इसी तरह रनिंग रूम के रसोइयों को भी पैसा नहीं दिया गया।

बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें टरकाया जा रहा है। मजबूरन काम रोकने का निर्णय लेना पड़ा। ट्रेनों में बाक्स न रखे जाने से रायपुर से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस 40 मिनट, हावड़ा से ग्वालियर जा रही चंबल एक्सप्रेस 25 मिनट, झांसी-इहालाबाद पैसेंजर ट्रेन 30 मिनट, चित्रकूट मेला स्पेशल ट्रेन 30 मिनट और चार मालगाड़ियां काफी देर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। बाद मेें रेल अधिकारियों ने सफाई कर्मियों से ट्रेनों मेें बक्से रखवाकर रवाना किया।

करीब तीन घंटे तक चली अफरातफरी के बाद दोपहर एक बजे ठेकेदार ने मजदूरों को भुगतान शीघ्र दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसी के बाद मजदूर काम पर लौटे।

‘बिना खाए नहीं चलाएंगे ट्रेन’
रनिंग रूम में खाना न बनने से वहां ठहरे गार्ड और लोको पायलट ने ड्यूटी करने से इंकार कर दिया। काल बुक पर यह नोट लगा दिया कि वह बिना खाना खाए ट्रेन चलाने में असमर्थ हैं। उधर, काल बुक क्रू नियंत्रक आरके लाल ने बताया कि ठेकेदार और उसके कर्मचारियों के बीच मजदूरी को लेकर विवाद था।


ठेकेदार के आश्वासन पर मजदूर काम करने को तैयार हो गए हैं। नियंत्रक ने कहा कि इस दौरान ट्रेनों के संचालन में कोई खास बाधा नहीं आई। दूसरी तरफ रनिंग रूम इंचार्ज आरके द्विवेदी ने बताया कि रनिंग रूम के रसोइया ठेकेदार से नाराज थे। उन्होंने कुछ देर खाना नहीं बनाया। बाद में सब ठीक हो गया। स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने किसी तरह की हड़ताल से इंकार करते हुए कहा कि कर्मचारी बातचीत के बाद काम के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed