{"_id":"63e5b6c6ed82f1eaf10090b4","slug":"due-to-financial-constraints-the-farmer-hanged-himself-banda-news-knp7425425118-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Suicide: किसान ने फंदा लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी से था परेशान, कर्ज लेकर करा रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Suicide: किसान ने फंदा लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी से था परेशान, कर्ज लेकर करा रहा था इलाज
Fri, 10 Feb 2023 01:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:13 PM IST
सार
नरैनी थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कर्ज लेकर अपना इलाज करवा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में कर्ज लेकर अपना इलाज करा रहे किसान ने परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर लकड़ी की धन्नी से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव के मजरा बरियारपुर निवासी श्याम बहादुर पटेल (55) ने गुरुवार को दोपहर सूने घर में कमरे के अंदर लकड़ी की धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि पिता की एक साल पहले बाइक से दुर्घटना हो गई थी। जिससे दोनों हाथ व दोनों पैर टूट गए थे। उनका सतना (मध्य प्रदेश) में एक साल से इलाज चल रहा था। दो बार ऑपरेशन हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। लोगों से कर्ज मांगकर इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
किसान ने आर्यावर्त बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। साहूकारों से भी तकरीबन दो लाख रुपये का कर्ज है। कालिंजर थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला है। परिजनों ने आर्थिक तंगी और इलाज के लिए कर्जा की बात कही है।