फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to fault four districts power supply disrupted

फाल्ट ने उड़ाई चारों जिलों की बिजली

Fri, 10 Jul 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 10 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Due to fault four districts power supply disrupted

फतेहपुर से आई हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद गुरुवार की रात शहर का 220 केवी सबस्टेशन ठप पड़ गया। इससे मंडल के चारों जिलों में शहर से लेकर गांवों तक अंधेरा छा गया। रमजान के महीने में अचानक इस तरह का फाल्ट देख अफसरों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


आनन फानन में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने पारीछा (झांसी), जहानाबाद (फतेहपुर) और सिराथू (इलाहाबाद) से बिजली लेकर तड़के आपूर्ति शुरू कराई। शुक्रवार को पूरे दिन लाइट की आवाजाही जारी रही। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। उधर. विभागीय टीम फाल्ट को तलाशने में जुटी रही लेकिन उसे मिला नहीं।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब 9 बजे तिंदवारी रोड पर स्थित 220 केवी सब स्टेशन अचानक ठप पड़ गया। इससे बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा की बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश वर्मा ने फोन पर बताया कि फतेहपुर से आई 220 केवी लाइन में कहीं फाल्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंताओं ने आधी रात तक मशक्कत करके फतेहपुर की लाइन काटकर पारीछा (झांसी) से आई लाइन को चालू कराया। रात करीब 1 बजे पारीछा से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कराई। हालांकि पारीछा बिजलीघर वालों ने काफी ननुकुर की।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पारीछा से मिल रही बिजली से बांदा, महोबा और राठ (हमीरपुर) को आपूर्ति दी जा रही है। चित्रकूट (कर्वी) को सिराथू (इलाहाबाद) से 40 एमवीए बिजली दी जा रही है। इसी तरह हमीरपुर को जहानाबाद (फतेहपुर) से 80 मेगावाट आपूर्ति की जा रही है।


अधिशासी अभियंता ने बताया कि फतेहपुर से आई लाइन का फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। ऐसी संभावना है कि फाल्ट फतेहपुर जनपद में कहीं हुआ है। फाल्ट मिलने के बाद उसे दुरुस्त किया जाएगा। शनिवार तक फतेहपुर से आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed