फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to doubt on his character, he killed his wife by slitting her throat with a knife

Banda News: चरित्र में शक कर पत्नी का गला चाकू से रेतकर मार डाला

Fri, 25 Jul 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Due to doubt on his character, he killed his wife by slitting her throat with a knife
पैलानी (बांदा)। चरित्र में शक करने के चलते पति ने अपनी पत्नी की सब्जी वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद पड़ोसी घर के सामने से गुजरे तो महिला का खून से लथपथ शव घर के बाहरी कमरे में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। मृतका की मां की तहरीर पर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के तरसरा गांव निवासी माया ने बताया कि उसकी बेटी शोभा प्रजापति (32) अपनी ससुराल पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में रहती थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दामाद बजरंगी प्रजापति ने बेटी शोभा की सब्जी वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद तीन बच्चों को लेकर भाग निकला है।
विज्ञापन

माया का कहना है कि बजरंगी अपनी पत्नी शोभा के चरित्र पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। शोभा विवाद के चलते अपने मायके तरसरा गांव में बनी थी। बुधवार दोपहर वह अपनी ससुराल पहुंची थी। वहां उसका पति से फिर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पड़ोसी इंद्रपाल व राम सिंह आदि ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब जब वह बजरंगी के घर के दरवाजे के सामने से गुजरे तो बाहरी कमरे में शोभा का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर सीओ सदर राजवीर सिंह गौर, पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह, फील्ड यूनिट आदि ने साक्ष्य जुटाए। शव के पास पड़े आलाकत्ल चाकू को बरामद किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर ने कहा कि घरेलू विवाद के चलते महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed