फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to debt farmer ate poison, died

फसल तबाही व कर्ज से परेशान किसान ने जान दी

Tue, 15 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 15 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to debt farmer ate poison, died

फसल की तबाही, कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। रबी की फसल के बाद अब खरीफ में सूखे से वह तनाव में था। उस पर तीन लाख रुपया बैंक का और साहूकारों का कर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


सदर तहसील और देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी रमेशचंद्र पांडेय (45) पुत्र बासदेव सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह घरवालों ने उसका शव कमरे की सीलिंग हुक में नायलोन की रस्सी से टंगा देखा।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बलखंडी नाका चौकी पुलिस आई और शव को कब्जे मेें लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक किसान का पुत्र प्रिंस बांदा में इंजीनियरिंग कालेज का छात्र है। दूसरा पुत्र कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस ने बताया कि लगभग पांच साल से दैवी आपदा के चलते खेती में पैदावार न होने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, भवानी पुरवा शाखा से 3 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज और साहूकारों का कर्ज था। इन्हीं हालात से तंग आकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। मृतक के नाम लगभग 60 बीघा जमीन है। एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि लेखपाल को ब्योरा पता करने के लिए गांव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed