फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Duck washing to cut green trees

वाशिंग डक के लिए हरा पेड़ काटा

Fri, 22 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Duck washing to cut green trees
काटे गए शीशम के पेड़ का निरीक्षण करते विधायक विवेक कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नगर पालिका में घोटाले केे साक्ष्य मिटाने के लिए निर्माण कराए जा रहे वाशिंग डक के लिए शीशम का हरा-भरा पेड़ भी काट डाला। सदर विधायक विवेक सिंह ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। साथ ही डीएम और डीएफओ से कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन


सभासद भारत प्रजापति की अर्जी पर जिला जज ने नगर पालिका में हुए घोटाले की एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश पुलिस को दिए हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में इसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज हुई है। इसमें पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में वाशिंग मशीन घोटाले का भी जिक्र है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आनन-फानन में पालिका परिसर में वाहन वाशिंग डक बनाया जाने लगा है। निर्माण स्थल पर खड़े हरे-भरे शीशम के पेड़ को काट दिया गया। यह खबर मिलने पर शुक्रवार को सदर विधायक विवेक कुमार सिंह निर्माण स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण और कटे पेड़ का निरीक्षण किया। फोटोग्राफ लेकर वाट्सएप के जरिये डीएम और डीएफओ को भेजे। विधायक ने कहा कि मुकदमे के साक्ष्य मिटाया जाना बेहद गंभीर है। यह न्याय पालिका की अवमानना है।

विधायक ने कहा कि हरे पेड़ काटनेे की किसी से अनुमति नहीं ली गई। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस और प्रशासन भी पालिका के भ्रष्टाचार में शामिल हैं। वे इस मामले को दबने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री से मिलकर पूरा चिट्ठा सौंपेंगे।


विधायक ने नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। उधर, अध्यक्ष विनोद जैन और ईओ वीके श्रीवास्तव का कहना है कि सारे आरोप गलत और राजनीति से प्रेरित हैं। आरोप लगाने वालों को जांच का इंतजार करना चाहिए। असलियत खुद सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed