{"_id":"8e5f08285348066f3496fb9a391a66e0","slug":"dso-and-food-officer-banda-warned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा डीएसओ व खाद्य अधिकारी को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा डीएसओ व खाद्य अधिकारी को चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने में लापरवाही पर मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी खफा हुईं। सबसे ज्यादा खराब हालत बांदा जनपद की रही। आयुक्त ने यहां के जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के रवैए पर गहरा असंतोष जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
मंडल के चारों जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त ने सोमवार को कार्यालय में बैठक की खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू किए जाने संबंधी प्रगति की समीक्षा की। बांदा जनपद मेें 3 लाख 69 हजार 141 राशन कार्ड वितरित किए जाने हैं, लेकिन यहां अब तक 2 लाख 22 हजार 480 राशन कार्ड ही जारी हुए हैं।
विज्ञापन
आयुक्त ने इस प्रगति पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गौरव कुमार को चेतावनी दी कि तेज गति से काम पूरा कराएं। चित्रकूट में 2,18,635 राशन कार्ड बनाए जाने हैं। इनमें अब तक 1,09,438 कार्डों का वितरण हुआ है।
विज्ञापन
हमीरपुर में 2,55,897 राशन कार्ड बंटना है। अभी तक 1,39,450 कार्डों का वितरण हो पाया है। महोबा में 2,46,302 राशन कार्ड बनाए जाना है। इसमें अब तक 2,09,849 राशन कार्ड बांटे गए हैं। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि जितने राशन कार्ड तैयार हो चुके हैं उन्हें बंटवाया जाए।
बांदा में 4998, चित्रकूट में 13,000 और महोबा में 1726 राशन कार्ड और तैयार हो गए हैं। इन्हें जल्द बांटा जा रहा है। मंडलायुक्त ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंप्यूटर आपरेटर की सेवाएं नियमों के मुताबिक अधिकृत फर्म से ही लें।
8 सितंबर को चारों जिलाधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय बैठक मेें राशन कार्ड कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में उपायुक्त (खाद्य) अशोक कुमार सहित चारों जिलों के डीएसओ और उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी शामिल रहे।