फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dry rosewood trees being sold without auction

Banda News: बिना नीलामी बेचे जा रहे शीशम के सूखे पेड़

Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dry rosewood trees being sold without auction
बांदा। प्रमुख मार्गों के किनारे लगे शीशम और काकुन के तमाम पेड़ सूख गए हैं। वन विभाग इन सूखे पेड़ों की नीलामी नहीं करा रहा है। वन रक्षक ठेकेदारों के साथ मिलकर लाखों रुपये की लकड़ी बिना नीलामी हड़प रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रवर्तन टीम भेजी गई।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख मार्गों के किनारे वन विभाग ने हरित पट्टी विकसित की है। हाईवे के किनारे लगे पेड़ आंधी में गिर जाते हैं। इसके अलावा तमाम पेड़ सूख जाते हैं। पुराने और बड़े शीशम व काकुन के पेड़ों की लकड़ी महंगी होती है। नियमानुसार इनकी नीलामी होनी चाहिए, लेकिन वन रक्षक उच्चाधिकारियों को बिना जानकारी दिए चोरी छिपे लकड़ी ठेकेदारों से मिलकर बेच देते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला नरैनी-बांदा मार्ग पर पुंगरी गांव का सामने आया। पुंगरी गांव के राजाराम पटेल, संतोष सिंह ने बताया कि गांव के निकट हाईवे किनारे शीशम के कई पेड़ सूखे हैं। इन्हें वन रक्षक प्राइवेट लोगों के जरिए कटवाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में भर ले जा रहे हैं। कई बड़े और पुराने पेड़ हैं, जिनकी लकड़ी लाखों रुपये की है। नीलामी के बजाय इन्हें चोरी-चोरी बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की तो बताया कि लकड़ी बेची नहीं जा रही है, बल्कि वन चौकी में सुरक्षित रखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वन चौकी में लकड़ी है ही नहीं। डिप्टी रेंजर विवेक वर्मा ने भी बताया कि कुछ पेड़ सूखे थे, जिनसे राहगीरों को खतरा था। उन्हें कटवाकर वन चौकी में रखवाया गया है।



नरैनी में पुंगरी गांव के पास सरकारी सूखे पेड़ों के काटने की शिकायत मिली थी। मौके पर प्रवर्तन टीम भेजी गई है। लकड़ी को वन विभाग की सुपुर्दगी में रखा गया है। इसे वन निगम को सौंपा जाएगा और फिर नीलामी होगी। -अरविंद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed