{"_id":"616db206b26a9e55702b67bd","slug":"drunken-youths-beat-up-the-inspector-banda-news-knp658957542","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने दरोगा से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने दरोगा से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। मूर्ति विसर्जन के दौरान नशे में धुत युवकों ने दरोगा के साथ मारपीट की। बचाने आए कांस्टेबल के साथ भी अभद्रता की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के राजापुर (मोतियारी) गांव में स्थित बागै नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशे में धुत युवक अभद्रता और हंगामा कर रहे थे। ड्यूटी में तैनात दरोगा आशीष पटेरिया ने युवकों समझाने का प्रयास किया। जोश में होश खो बैठे युवकों ने दरोगा के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। दरोगा ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। हमले में दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं।
उन्हें बचाने पहुंचे कांस्टेबल के साथ भी युवकों ने अभद्रता की। उसकी वर्दी फाड़ दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 323, 333, 353 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी कुचेंदू (बबेरू) गांव निवासी बबलू वर्मा व ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।