फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunken youth falls from culvert and dies by drowning in canal

Banda News: नशे में पुलिया से गिरे युवक की नहर में डूबकर मौत

Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth falls from culvert and dies by drowning in canal
फोटो- 19 राजेंद्र। स्रोत- परिजन। - फोटो : credit
अतर्रा (बांदा)। शराब के नशे में युवक पुलिया से नीचे गिरकर केन नहर के पानी में डूब गया। सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देख शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव के रज्जू पुरवा निवासी जवाहर लाल कुशवाहा ने बताया कि उसके मूकबधिर पुत्र राजेंद्र उर्फ बउरा (28) का शव मंगलवार को सुबह पुलिया के नीचे पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देख परिजनों को जानकारी दी। पिता जवाहर ने बताया कि सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे राजेंद्र घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर खोजबीन की। रात में खोजबीन करने के दौरान पुलिया के पास लगे ठेले में उसके चाट खाने को लेकर पता चला था।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी राजेंद्र के न मिलने पर घर लौट आए। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे से निकली नहर माइनर में शव पड़ा होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि रात में राजेंद्र अत्यधिक शराब के नशे पुलिया में बैठा हंगामा कर रहा था। उसके परेशान करने से सभी लोग अकेला छोड़ चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शायद पुलिया से नीचे गिर डूबने से मौत हुई है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ने हिस्से में दो बीघे खेत दिया था। उसमें किसानी कर भरण पोषण करता रहा है। घटना से पत्नी रेनू, मां सुमित्रा समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में पुलिया से नीचे गिर डूबने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed