{"_id":"5e5415108ebc3ef37d133968","slug":"drunken-family-drunken-five-injured-including-father-banda-news-knp546724919","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में खानदानी भिडे़,पिता समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में खानदानी भिडे़,पिता समेत पांच घायल
विज्ञापन
बांदा। शराब के नशे में एक ही खानदानी के दो पक्षों में चली लाठियों से पांच लोग घायल हो गए। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। दूसरी घटना में भैंस का खूंटा तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दबंगों ने युवक को लाठी और कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में रविवार की शाम शराब के नशे में राम प्रसाद यादव और रामनिहोर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के परिजनों में लाठियां चल गई। राम प्रसाद का पिता देवराज यादव (60) और पुत्र रामचंद्र (27) तथा परिवार का रामराज (40) पुत्र बिंदा घायल हो गए।
उधर, दूसरे पक्ष से कामतादीन (60) पुत्र जगनंदन व विनोद (35) पुत्र भाईलाल को चोटें आईं। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में राममूरत यादव (35) पुत्र श्यामलाल को पड़ोसी चार दबंगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से लहूलुहान कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राममूरत ने बताया कि शनिवार को शाम दबंगों ने भैंस का खूंटा उखाड़ फेंका। विरोध करने पर हमला कर दिया। कोतवाली में दबंगों के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।