फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drought relief money to send booby Naraini

सूखा राहत का पैसा भेजने में नरैनी फिसड्डी

Thu, 24 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 24 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drought relief money to send booby Naraini
नोट

बांदा। सूखे से प्रभावित किसानों को सूखा राहत की धनराशि देने में नरैनी ब्लाक सबसे पीछे है। यहां लघु व सीमांत किसानों को महज 20 और बड़े किसानों को 16 फीसदी धनराशि का वितरण किया है। सदर तहसील के अधिकारियों ने सूखा राहत का पैसा बांटने में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई। यहां 90 फीसदी से ऊपर धनराशि किसानों के खातों में भेजी गई है।

विज्ञापन


रवि-2016 में सूखे की भेंट चढ़ी फसलों का मुआवजा देने की प्रक्रिया तेजी नहीं पकड़ पा रही है। शान ने लघु व सीमांत किसानों के लिए 1.58 अरब और वृहद काश्तकारों के लिए 45 करोड़ 62 लाख रुपये जारी किए थे। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक छोटे व मझोले किसानों को अभी तक 68 करोड़ 95 लाख रुपये बांटे गए हैं। यह महज 43 फीसदी है। ऐसे ही बड़े काश्तकारों में 33 करोड़ 29 लाख रुपये बांटने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


छोटे किसानों को वितरित करने के लिए अभी करीब 90 करोड़ रुपये तहसील व जिला प्रशासन स्तर पर फंसा है। बांदा तहसील में 27 करोड़ में 24.99 करोड़ रुपये, बबेरू में 43.50 करोड़ में 17.51 करोड़, नरैनी में 29.50 करोड़ में 5.95 करोड़, अतर्रा में 40 करोड़ में 13.65 और पैलानी तहसील में 18.11 करोड़ करोड़ में 6.83 करोड़ रुपये वितति किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही सदर तहसील के बड़े किसानों में शासन से आई धनराशि 7.09  करोड़ के मुकाबले 7.7  करोड़ रुपये, बबेरू में 13.71 करोड़ में 13.28 करोड़, नरैनी में 9.52 करोड़ में 1.53 करोड़, अतर्रा तहसील में 11.66 करोड़ में 7.76 करोड़ और पैलानी तहसील में शासन से मिली 45 करोड़ धनराशि में 3.63 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजने का दावा है। एडीएम गंगाराम गुप्ता ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक बैंक खाता संख्या उपलब्ध न कराया हो तो वे लेखपालों को सभी जरूरी कागजात मुहैया कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed