फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drizzle, rain began the new year 2015

बूंदाबांदी, बारिश के बीच शुरू हुआ नया साल 2015

Fri, 02 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drizzle, rain began the new year 2015

नववर्ष की शुरुआत रिमझिम फुहारों और रिकार्ड ठंड के बीच हुई। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बौछारों के साथ करीब 7.30 मिलीमीटर बारिश हुई। बादलों ने दिन में गलन से कुछ राहत दी। हालांकि राहगीरों को बारिश में भीगकर ठिठुरना पड़ा।

विज्ञापन


अधिकतम पारा में दो डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री का इजाफा हुआ। अधिकतम 13.2 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, बेमौसम बारिश से किसानों में फसलों को लेकर कहीं आह तो कहीं वाह की स्थिति रही।
विज्ञापन


आखिरी दिसंबर कड़ाके की सर्दी से बीता तो नए वर्ष की आमद के साथ बारिश ने भी दस्तक दे दी। बुधवार की रात बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह कुछ घंटे के लिए बारिश थमी, लेकिन 11 बजे के बाद फिर फुहार गिरने लगे। नरैनी, कालिंजर, बदौसा व अतर्रा आदि इलाकों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 16 घंटे के दौरान 7.30 मिलीमीटर बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम और न्यूनतम 5.6 डिग्री (सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। आर्द्रता 90 फीसदी रही। कोहरे की कमी से विजबिल्टी (भी बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed