फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drive compliance with the Corona Guide Line

कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन को चलाएं अभियान

Wed, 18 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Drive compliance with the Corona Guide Line
Drive compliance with the Corona Guide Line - फोटो : BANDA
बांदा। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने पुलिस को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने और मास्क एवं सोशल डिस्टेंस के लिए अभियान चलाएं।
विज्ञापन

यातायात माह में हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाए। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार दिया। साथ ही इंस्पेक्टर बनाए गए उप निरीक्षकों को स्टार लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को आए अपर महानिदेशक ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि पॉक्सो एक्ट के लंबित मुकदमों की विवेचना जल्द पूरी करके अदालतों में प्रभावी पैरवी करें। इनामी और वांछित और हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाएं। महिला हेल्प डेस्क का कुशल संचालन करने पर कांस्टेबल कंचन पाठक (गिरवां थाना) और केतकी जादौन (मर्का थाना) को 500-500 रुपये इनाम दिए। उनकी सर्विस बुक में गुड इंट्री दर्ज करने को कहा। उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने शहर कोतवाली के एसएसआई राजीव यादव, खप्टिहा कला चौकी प्रभारी चंद्रशेखर गौतम और पुलिस लाइन में परिवहन शाखा प्रभारी देवी प्रसाद द्विवेदी को स्टार लगाया। इंस्पेक्टर बनने पर बधाई दी। पुलिस लाइन की मेस का निरीक्षण किया।
एडीजी ने मटौंध थाने का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था और अभिलेख चेक किए। महिला हेल्प डेस्क की कांस्टेबल आरती पटेल और नेहा शर्मा ने डेस्क के कार्यों की प्रगति बताई।

एडीजी ने दोनों को 500-500 रुपये दिए। इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्रता से करें। अपर पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान सहित क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed