{"_id":"57619d0b4f1c1b4a2511c903","slug":"drinking-water-problem-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या के विरोध में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान कार्यालय में नलों में आए प्रदूषित पानी के नमूने लेकर प्रदर्शन करते महिला-पुरुष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पेयजल समस्या के विरोध में दीवानगंज (महेश्वरी देवी) के बाशिंदों ने जल संस्थान कार्यालय में गंदा पानी बोतलों मेें लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सप्ताह भर में समस्या दूर न होने पर घेराव की चेतावनी दी। मोहल्लेवासियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि मुख्य मार्केट (रामलीला मैदान रोड) में सालों से पेयजल समस्या है।
विज्ञापन
हर माह पानी का मनमाना बिल आ रहा है। बमुश्किल दो बाल्टी पानी मिलता है। मुख्य सड़क से करीब दो सौ मीटर दूर से कनेक्शन लिए हैं। गली में खुले पाइप हादसे का सबब बने हैं। बाकरगंज चौराहा से महेश्वरी देवी रोड तक मुख्य सड़क में पाइप लाइन डाली जा रही है। तीन इंच पाइप लाइन दीवानगंज गली में डाल दी जाए तो समस्या कम हो सकती है। नीता जैन, ममता, संध्या, मोंटू, राजेश कुमार, प्रेमा, आशा देवी, नंदनी, पूनम धुरिया समेत आधा सैकड़ा महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन