{"_id":"668069538653f9bc470954e4","slug":"drbs-team-won-by-duckworth-lewis-rule-banda-news-c-212-1-bnd1003-112415-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डकवर्थ लुईस नियम से जीती डीआरबी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डकवर्थ लुईस नियम से जीती डीआरबी की टीम
विज्ञापन
बांदा। डीआर क्रिकेट एकेडमी की ओर से पुलिस लाइन खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दूसरे मैच में शनिवार को डीआरबी और डीआरए टीम के बीच मैच हुआ। बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत डीआरए को विजेता घोषित किया गया।
सिरीज के दूसरे मैच में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य रेहान खान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। डीआरए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्माण लिया। टीम ने 20.3 ओवर में 146 रन बनाए और सभी खिलाड़ी आउट हो गए। कृष्ण कुशवाहा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। अभिषेक ने 31 व अजय वर्मा ने 15 रन का योगदान दिया।
डीआरबी की तरफ से शाश्वत यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट, स्कंद भारद्वाज ने तीन विकेट, अंकुश और साहिल ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में डीआरबी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 68 रन बनाए और पांच विकेट खो दिए। इस बीच बारिश के कारण मैच बाधित हो गया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत डीआरए को विजेता घोषित किया गया। शाश्वत यादव को मैन आफ द मैच दिया गया। क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, पीटीआई संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।