{"_id":"627d44303ec9826a051d83da","slug":"drains-will-be-built-in-baberu-which-is-struggling-with-water-logging-banda-news-knp6964203114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव से जूझ रहे बबेरू में बनवाए जाएंगे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव से जूझ रहे बबेरू में बनवाए जाएंगे नाले
विज्ञापन
Drains will be built in Baberu, which is struggling with water logging
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। नगर पंचायत की बैठक में बरसात से होने वाले जलभराव का मुद्दा गरमाया रहा। चिह्नित स्थानों पर नाला निर्माण पर जोर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई इस बैठक में प्रधान प्रतिनिधि रामफल त्यागी समेत नगर पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों ने सुझाव दिया कि जलभराव से निपटने को वृहद कार्य योजना बनाई जाए।
कमासिन रोड में पेट्रोल पंप के पास, शास्त्री नगर में खदरा तालाब के पास, करुहुइया पुरवा, सुंदर कुआं, अरथरा गांव और आंबेडकर नगर से ओरन रोड के पास जमुनिहा पुरवा समेत औगासी, मर्का और तिंदवारी रोड में नाला निर्माण की जरूरत बताई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बरसात के पूर्व यह कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार अजय कुमार कटियार, खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रामफल त्यागी, ईओ रामबदन यादव, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, राजा दीक्षित, देवानंद द्विवेदी, नारायण गुप्ता, संतोष बाथम, शिवबरन गुप्ता, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।