फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dr. Sarvepalli remembered, teachers were honored

डॉ. सर्वपल्ली को किया याद, शिक्षकों का हुआ सम्मान

Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sarvepalli remembered, teachers were honored
राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक को सम्मानित करते सपा नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया गया। कोविड-19 में बच्चों की छुट्टी के चलते स्कूलों में सिर्फ शिक्षक और स्टाफ ने ही सादगी से आयोजन किए। शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन, फेसबुक और व्हाट्सएप से गुरुजनों को बधाई दी और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाए। डा. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डा. विवेक पांडेय, डा. राजेश गुप्ता, छोटेलाल, मनोज कुमार, करुणेशचंद्र उत्तम, धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति पुरस्कृत डा. हरिओम तत्सत, ब्रह्म शुक्ल को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया। प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन बलराम त्रिपाठी ने किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक अनीता जैन और निरुपमा सिंह ने दीप जलाकर चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राफिया खानम ने शिक्षकों को पुरस्कृत किया। श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में साहित्यकार डा.सीपी दीक्षित ने दीप जलाए। शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. बीएल शर्मा को भी सम्मानित किया। लक्ष्मी पांडेय, संदीप, दीप्ति उपस्थित रहे।
संत तुलसी पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। राजपूत कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद ने चित्र पर फूल चढ़ाए। सीपी वर्मा, बच्चा राजपूत, रोशनी राजपूत मौजूद रहे। बड़ोखर ब्लाक के नादिर पुरवा में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पंकज सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर फूल चढ़ाए। विद्यालय स्टाफ में मोहम्मद मुस्ते हसन, मेनका सोनी, मोहम्मद शरीफ आदि शामिल रहे।
शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को उनके कनवारा गांव स्थित विद्यालय में सपा छात्र सभा नेताओं ने सम्मानित किया।
छात्र सभा प्रदेश सचिव ओमनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में अंगवस्त्र, पेन, डायरी आदि स्मृति चिह्न दिए गए। सहायक अध्यापक अंजना व प्रमोद सिंह को भी सम्मानित किया गया। यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह परिहार, संजय सिंह, अभिषेक भी मौजूद रहे।

विद्यार्थी परिषद ने शिक्षकों का किया सम्मान
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट ने शिक्षक दिवस पर महिला डिग्री कालेज की पूर्व प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव, जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य आलोक कुमार पांडेय, बजरंग कालेज के पूर्व उप प्रधानाचार्य रामकृपाल द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य शिवबली सिंह और जेएन कालेज के प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा को सम्मानित किया। हिमांशु द्विवेदी, विवेक सिंह भदौरिया, मोहिल गुप्ता, दिव्यांशु मिश्रा, विप्रो गुप्ता, प्रिया द्विवेदी, सुमन चौहान, नेहा, रागिनी, आकांक्षा तिवारी, शिवांगी चौहान, कपिल तिवारी भी रहे।

शिक्षक दिवस पर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय को सम्मानित करते।

शिक्षक दिवस पर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय को सम्मानित करते।- फोटो : BANDA

शिक्षकों को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य राबिया खानम।

शिक्षकों को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य राबिया खानम।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed