फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dr. Ashok honored with five prestigious NASA awards

Banda News: नासा के पांच प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए डॉ. अशोक

Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ashok honored with five prestigious NASA awards
फोटो - 02 - डॉ. अशोक प्रजापति। स्त्रोत : स्वयं - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
तिंदवारी। भारतीय वैज्ञानिक और इंजीनियर डॉ. अशोक प्रजापति को 2025 में नासा द्वारा पांच प्रमुख पुरस्कारों से नवाजा गया है। अशोक तिंदवारी निवासी चुनुबाद प्रजापति के इकलौते बेटे हैं। यह पुरस्कार उनके अद्वितीय नेतृत्व और फ्लाइट सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में किए गए योगदानों को मान्यता देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रजापति ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि मुझे नासा रॉबर्ट एच गोडार्ड अवार्ड ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके विशिष्ट करियर की उपलब्धियों और फ्लाइट सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में असाधारण काम के लिए मिला। डॉ. प्रजापति ने नासा के मिशन को तकनीकी उत्कृष्टता के माध्यम से बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दूसरा पुरस्कार बीते माह गोडार्ड सेंटर डायरेक्टर अवार्ड भी प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उनके द्वारा विभिन्न एजेंसियों के साथ किए गए सहयोग और महत्वपूर्ण मिशन फंडिंग को सुरक्षित करने में उनकी भूमिका को मान्यता देता है।
विज्ञापन

तीसरा उत्पाद विकास नेतृत्व पुरस्कार, चौथा नासा क्रेग आर टूल्ली अवार्ड फॉर कोलैबोरेटिव एक्सीलेंस भी प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार परिवर्तनीय नेतृत्व और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। पांचवां पुरस्कार तीन नासा स्पेशल एक्ट अवार्ड्स भी प्राप्त हुए हैं। ये पुरस्कार उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और टीमवर्क में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए गए। डॉ. अशोक प्रजापति ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं हैं, यह पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed