फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dowry and Halala conditions were imposed, FIR lodged against four

Banda News: दहेज के साथ हलाला की रखी शर्त, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 30 Jan 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 30 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dowry and Halala conditions were imposed, FIR lodged against four
बांदा। महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पति ने कहा कि तलाक दे चुका हूं, दो लाख रुपये व बाइक दो और हलाला कराकर आओ तब रखेंगे।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी सकीना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह महोबा के रगौलिया बुजुर्ग गांव निवासी 17 जून 2025 को जावेद के साथ हुआ था। ससुराल पहुंचने पर पति जावेद, ससुर रज्जाक, सास भूरी व ननद तफसीना दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया। भूखा रखते थे। 24 दिसंबर को उसे घर से निकाल दिया। दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग की। कहा कि तलाक दी है, अब हलाला कराकर आओ तब रखेंगे। इस पर उसने अपनी मां को बुलाया तो सभी ससुरालियों ने उसकी मां को पीटा। महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed