फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do Yoga Be Healthy " is the sputter

‘करो योग-रहो निरोग’ की रही धूम

Tue, 21 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 21 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Do Yoga Be Healthy " is the sputter
जीआईसी ग्राउंड में योग सीखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने वालों की धूम रही। जिले भर में योग के लिए कई स्थानों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सुबह से ही पहुंचकर महिलाओं और पुरुषों ने योगाभ्यास किया। योग करने में बच्चे भी पीछे नहीं रहे। ज्यादातर शिविरों में भाजपा और उसके समर्थक संगठनों का बोलबाला रहा।  

विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में सुबह पांच बजे बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने योगाभ्यास किया। मयूर, गोमुख, नेवली, दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, भुजंग, अष्टांग, वीर, पंचांग, शीर्षासन, हलासन, ग्रीवा, कंधा, कठिचालन, वृक्षासन, अनिलोम-विलोम, कपालभाति आदि योग सीखे। कुमारी वत्सला, आराधना, नमृता ने भी गुर सिखाए। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी, कुलसचिव देवी दास, रमाशंकर, अयोध्या प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पुष्कर द्विवेदी, अजित गुप्ता, संतोष गुप्ता, रामसेवक शिवहरे, रामरूप सिंह, आरएसएस के श्रीकेशनी और डॉ. राजू रतन आदि उपस्थित रहे। गायत्री शक्तिपीठ, आर्य समाज, आरएसएस, विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, एनसीसी आदि संगठनों ने भागीदारी की। शिविर का संचालन रमाशंकर यादव, धनराज सिंह, अशोक शुक्ला, निषाद सिंह, भगवान दास, शिवनारायण साहू, ब्रजराज प्रजापति, वीके सिंह, राम प्रकाश याज्ञिक, राम प्रकाश पटेल, प्रदीप सिंह, यशवंत आर्य, जितेंद्र राज, गीता सागर आदि ने किया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक डॉ. बीडी प्रजापति ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


मंडपम सभागार में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने उद्घाटन के बाद खुद भी योगा किया। योग गुरू प्रकाश साहू ने अभ्यास कराया। उन्होंने योग के बारे में बताया। योग गुरू साधना चौहान, संतोष गुप्ता और लक्ष्मी गुप्ता ने योग की एक-एक विधि का प्रदर्शन किया। आयुक्त ने- करो योग, रहो निरोग, जाति धर्म का लगे न रोग का नारा दिया। एसबीआई इंश्योरेंस की सीनियर ब्रांच मैनेजर सादिक नियाजी के नेतृत्व मेें कंपनी के लोगों ने भी भाग लिया। लोगों को गिफ्ट दिए। आर्ट आफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी आश्रम, गायत्री परिवार, उद्योग व्यापार मंडल आदि शामिल हुए। कार्यक्रम आयोग विजय गुप्ता, कपिल गुप्ता, संतोष गुप्ता और अमित सेठ भोलू रहे। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता,
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योत्सना पुरवार, संतोष जारी वाले, महमूद रहमान, नरेंद्र सिंह नन्ना, आशुतोष त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, प्रभा गुप्ता, रीता गुप्ता, विश्राम सिंह, मुदित शर्मा, प्रदीप निगम लाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, राजेंद्र वाल्मीकि आदि शामिल रहे। रेलवे स्टेशन मेें रेलकर्मियों और यात्रियों ने योगा सीखा। रेलवे के सभी विभाग परिचालन, विद्युत, रनिंग, कामर्शियल विभाग आदि ने भाग लिया। योगाचार जूनियर इंजीनियर एसके कुशवाहा रहे। उन्होंने योगा के लाभ बताए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय, स्टेशन प्रबंधक वीपी वर्मा, गार्ड आरके गुप्ता, पीके सिंह, श्यामेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और एसआरजे शिशु वाटिका विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में तिंदवारा गांव में नवीन भवन में वृक्षारोपण करके योगा दिवस मनाया गया। डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने पौध लगाकर उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय, वाटिका कोआर्डिनेटर जयेश त्रिपाठी, संघ चालक रमाशंकर श्रीवास्तव, महाराज नारायण द्विवेदी, सुरेंद्र पाठक, प्रेम नारायण द्विवेदी, रामदेव दीक्षित आदि ने पौधे लगाए। संयोजन महेश मिश्रा ने किया। नेहरू युवा केंद्र मेें जिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाववधान में जीआईसी में योग दिवस मनाया गया।


कृषि विश्वविद्यालय कुलपति एसएल गोस्वामी, निदेशक कृषि प्रसार डॉ.एनके वाजपेई, कुलसचिव देवीदास सहित विवेक त्रिपाठी, सानू प्रजापति, आशीष साहू, प्रकाश श्रीवास्तव और संतोष कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ.अमिता सिंह ने योग क्रिया बताई। सुमन, सुनीता, किरन जैन, प्रियंका, वर्षा गुप्ता, माधुरी, अंकिता, बीना शुक्ला, शैलजा शुक्ला, सोनम शिवहरे, कोदा सिंह, जेपी गुप्ता, धीरेंद्र त्रिपाठी सहित स्कूल स्टाफ शामिल रहा। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने खाईपार स्थित हनुमान मंदिर में योग दिवस मनाया। योगासन कराए गए। अध्यक्षता डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने की। ओम प्रकाश मसुरहा, उमेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, प्रभाकर अवस्थी, अरविंद त्रिपाठी, जनार्दन त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, विमलेश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन दीनदयाल सोनी द्वारा किया गया। मानवोदय संस्थान ने जलपान कराया। वार्ड सदस्य राम प्रसाद सोनी सहित गोेरेलाल भारतीय, संतोष नायक, वीरेंद्र वर्मा, श्यामलाल वर्मा, मुन्नीलाल वर्मा, राहुल देव, इंद्रजीत राजपूत, नीलू वर्मा आदि उपस्थित रहे। भारतीय किसान सेना ने अमारा गांव स्थित किसान भवन मेें योग शिविर आयोजित किया। अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने विभिन्न योग सिखाए और उनके फायदे बताए। बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। 15 लाख पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया।  नरैनी। पंडित शिवदत्त वाजपेई मेमोरियल आफ नर्सिंग के स्टाफ और छात्र-छात्राओें ने पनगरा स्थित दिव्य चिकित्सा भवन परिसर में योग दिवस मनाया। डॉ. परमानंद वाजपेई, राकेश प्रताप, माता प्रसाद, प्रो. जेपी अवस्थी आदि ने आसन और योगा की जानकारियां दीं। संस्था निदेशक डॉ. मदन गोपाल वाजपेई ने योग से अरोग्य रहने का आह्वान किया। डॉ. महेश गुप्ता, अनंत राम त्रिपाठी, मोनिका मिश्रा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed