{"_id":"61a7c0175e75f3591804e1f3","slug":"do-not-sit-on-dharna-now-if-the-government-is-formed-it-will-be-investigated-banda-news-knp6671620195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर अब न बैठिए, सरकार बनी तो कराएंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर अब न बैठिए, सरकार बनी तो कराएंगे जांच
विज्ञापन
बांदा : अनशन स्थल पर अमन की मां मधु का अभिवादन करते अखिलेश।
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन त्रिपाठी के चर्चित हत्याकांड की सीबीआई जांच की वकालत पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी की है। बेटे के अस्थि कलश के साथ अनशन पर बैठे अमन के माता-पिता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि अब ज्यादा धरने पर न बैठें। हमारा कहना मानें। हम भरोसा दिलाकर जा रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी, आप जो चाहोगे वो जांच होगी।
जनसभा के बाद विजय रथ पर महोबा जाते समय स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अनशन पर बैठे अमन के पिता संजय त्रिपाठी और मां मधु त्रिपाठी के पास अखिलेश ने लगभग 15 मिनट बैठकर उनका दर्द सुना। अखिलेश ने अमन त्रिपाठी के चित्र के सामने नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि दी। सपा नेता अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान की
महिला अध्यक्ष पंडित अर्चना द्विवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री को अमन हत्याकांड के बारे में जानकारियां दीं। वह जनसभा स्थल से अखिलेश के साथ विजय रथ पर अनशन स्थल तक आई थीं। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, सपा नेता सुशील त्रिवेदी, मंजुला विवेक सिंह, सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, श्यामबाबू त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अखिलेश ने कहा कि अमन हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सरकार आखिर क्या छिपाना चाहती है? कहा कि ये (भाजपा) सरकार किसी की नहीं है। हर वर्ग के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
बांदा। टिकट का माहौल और पार्टी मुखिया की बेरुखी कई सपा नेताओं को मायूस कर गई। हेलीपैड पर कुछ ऐसा ही हुआ। कीमती गुलदस्ते और बुके लेकर घंटों खड़े पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक अदद गुलदस्ता देकर उन्हें अपना चेहरा दिखाने की लालसा लिए सपा नेताओं की अखिलेश ने अनदेखी कर दी। हेलीकाप्टर से उतरने के
बाद मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश लाइन में खड़े सपा नेताओं की ओर नहीं बढ़े। कुछ ने उन्हें गुलदस्ते भेंट करने की कोशिश की तो हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए यह कहकर आगे बढ़ गए कि हो गया, हो गया। धन्यवाद! आप सभी जनसभा स्थल पहुंचे। हेलीपैड पर पूर्व सांसद बाल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू सहित सपा नेता मंजुला विवेक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव, मनोज वर्मा, आत्माराम यादव, तुलसीराम यादव, प्रदीप यादव, महेंद्र गौतम, अंसार सिद्दीकी भी उपस्थित रहे।
बांदा। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा जनसभा में टिकट के दावेदारों और सपा नेताओं द्वारा भीड़ जुटाने के लिए झोंकी गई ताकत कारगर रही। जनसभा स्थल जीआईसी ग्राउंड खचाखच भर गया। बुंदेली धरती पर इतनी बड़ी संख्या में श्रोताओं को देख अखिलेश भी गदगद हो गए। आने वालों का को तो आभार जताया ही, भीड़ जुटाने वाले
सपा नेताओं को भी शाबासी दी। उधर, मंच पर स्मृति चिह्न और गिफ्ट भेंट करने की होड़ रही। आमतौर पर नाम लेकर घोषणा के साथ मंच में स्वागत किए जाने की परंपरा को दरकिनार कर अखिलेश यादव ने अपना भाषण खत्म
करने के बाद मंच से चलते-चलते सपा नेताओं के तोहफे लिए। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने प्रतीकात्मक साइकिल, शेखर शर्मा और अशोक श्रीवास ने गदा, ओमनारायण त्रिपाठी विदित ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा, प्रियांशु गुप्ता ने चांदी की साइकिल और बलवान सिंह ने मुलायम सिंह और अखिलेश की तस्वीर भेंट की।