फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM took stock of special revision campaign

विशेष पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने लिया जायजा

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of special revision campaign
DM took stock of special revision campaign - फोटो : BANDA
बांदा। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में रविवार को मतदान केंद्रों में सूची संशोधन का कार्य चलता रहा। अधिकांश केंद्रों में सिर्फ गिनेचुने मतदाता ही पहुंचे। कई केंद्रों का डीएम अनुराग पटेल ने जायजा लिया। अन्य अधिकारियों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। सपाइयों ने भी बूथों में पहुंचकर पुनरीक्षण में भागीदारी की।
विज्ञापन

इंदिरा पुरवा और गोयरा मुगली गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में डीएम ने निरीक्षण किया। यहां बीएलओ उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक आए आवेदनों के बारे में जानकारी दी। इंदिरा पुरवा में माया देवी और गोयरा मुगली में शरीफ खां, जुबैर अहमद, मशहूद हुसैन इत्यादि ड्यूटी पर मिले। डीएम ने परम पुरवा और चिलेहटा गांवों के केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पुनरीक्षण कार्य पूरी सतर्कता और सक्रियता से किया जाए।
विज्ञापन

उधर, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने 15 बूथ, एसडीएम सुधीर कुमार ने तीन बूथ, एसडीएम बबेरू ने 22, एसडीएम अतर्रा ने 20 और एसडीएम नरैनी ने 21 तथा एसडीएम पैलानी ने 15 बूथों का निरीक्षण किया। तहसीलदार नरैनी ने 16 और तहसीलदार पैलानी ने 15 बूथ चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा नेताओं ने भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर जाकर पुनरीक्षण अभियान में सहयोग किया। शहर के बजरंग इंटर कालेज, खिन्नीनाका इत्यादि में सपा अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद फारुकी, शहर अध्यक्ष शाहिद बेग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed