{"_id":"5cdef34abdec2207226eaa2f","slug":"dm-sp-caught-100-overload-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने पकड़े 100 ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने पकड़े 100 ओवरलोड ट्रक
Fri, 17 May 2019 11:15 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Fri, 17 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग करते डीएम हीरा लाल व एसपी गणेश साहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड बालू लेकर जा रहे ट्रकों की धरपकड़ के लिए बृहस्पतिवार की रात डीएम और एसपी एक साथ निकल पड़े। अफसरों के इस औचक निरीक्षण की भनक खनिज अधिकारी को ऐन मौके पर लगी। सौ ओवरलोड ट्रकों से पेनाल्टी वसूली गई।
विज्ञापन
गुरुवार की देर रात डीएम हीरालाल और एसपी गणेश साहा ने बांदा शहर के अतर्रा चुंगी सहित नरैनी, गिरवां और खप्टिहाकलां आदि मार्गों पर अचानक छापा मार तर्ज पर निरीक्षण किया। बड़ी तादाद में ट्रक ओवरलोड मिले। डीएम के तेवरों पर खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह सन्न रह गए। डीएम और एसपी ने अपने सामने कई ओवरलोड ट्रकों से बालू गिरवाकर उन्हें अंडरलोड करवाया।
विज्ञापन
डीएम ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिया कि ओवरलोडिंग वाली खदानों को चिह्नित करके उनसे अवैध खनन की पेनाल्टी वसूल कर राजस्व की भरपाई की जाए। खनिज अधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि हर सप्ताह दो दिन औचक निरीक्षण करें और इसकी रिपोर्ट उन्हें पेश करें। अवैध खनन और ओवरलोडिंग हरगिज क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने बताया कि अवैध खनन पर निगरानी रखने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। यह आकस्मिक निरीक्षण करेंगी और अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग पर अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगी।
विज्ञापन