{"_id":"57683b2a4f1c1b7426b482f2","slug":"dm-kotedar-locked-in-the-closet","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कोटेदार को कोठरी में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कोटेदार को कोठरी में बंद किया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कायल गांव का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। डीएम योगेश कुमार ने कायल गांव के निरीक्षण में अंधेरी कोठरी में राशन की दुकान देख कोटेदार को फटकार लगाई। उन्होंने कोटेदार को उसी कोठरी में कुछ देर के लिए बंद करा दिया। इसके बाद सबक दिया कि उसकी कोठरी में राशन लेने आने वाले उपभोक्ताओं की क्या हालत होगी।
बाद में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। मनरेगा से 50 दिन से अधिक काम करने वाले मजदूरों से श्रम विभाग में पंजीकरण कराने और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। स्वयं सहायता समूहों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछीं। डीएम के साथ एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव समेत बीडीओ, डीएसओ, तहसीलदार व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।