{"_id":"67eae285db27af2edd04d574","slug":"dm-himself-investigated-two-sand-mines-irregularities-found-banda-news-c-212-1-sknp1008-124303-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएम ने दो बालू खदानों में खुद की जांच, मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएम ने दो बालू खदानों में खुद की जांच, मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन
खदान में अवैध खनन की जांच करतीं जिलाधिकारी जे.रीभा।
- फोटो : स्रोत सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अवैध खनन को लेकर अधिकारियों की कार्रवाई से असंतुष्ट जिलाधिकारी खुद छापेमारी में निकल पड़ी हैं। जिलाधिकारी जे. रीभा ने खनिज व राजस्व के अधिकारियों के साथ पैलानी तहसील की दो खदानों में छापेमारी कर बड़ी अनियमितताएं पकड़ी। उन्होंने एक खदान पर जुर्माना लगा नोटिस जारी की गई, दूसरे पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पैलानी के साड़ी खादर खदान पहुंची। यहां सात ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। पांच वाहनों को जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशों तक पैलानी थाना पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। दो वाहनों का ई-चालान किया गया। छह वाहनों की ट्राली की बाडी बढ़ाने व नंबर प्लेट न होने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा खनन क्षेत्र में अनियमितता मिलने पर न्यू यूरेका माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक जयपुरा निवासी हिमांशु मीणा पर 48 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और नोटिस जारी किया है।
उधर, पैलानी के खप्टिहाकलां में नोएडा के गौतमबुद्ध नगर निवासी मनोज कुमार मिश्रा की मौरंग खदान में छापा मारा। टीम को यहां 2875.50 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन मिला। खदान में पांच वाहन ऐसे मिले, जिन्होंने अधिक मौरंग ढोने के लिए अपनी ट्राली की वास्तविक स्थित को बदलकर बाडी को बढ़वा लिया है। एक वाहन बिना नबंर प्लेट के मिला। इन पर कार्रवाई की गई। खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन पर जल्द संचालक पर जुर्माना लगाने व नोटिस जारी करने का काम किया जाएगा।