फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM expressed displeasure over the chaos

अव्यवस्थाओं पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 05 Jan 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the chaos
बांदा/नरैनी। मंगलवार को कोरोना वैक्सीन ड्राई रन आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में डीएम आनंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। बूथों में बैठने की व्यवस्था न होने और प्रचार-प्रसार ठीक न होने पर नाराजगी जताई। सीएमओ को इसके लिए निर्देश दिए और लापरवाही पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, नरैनी सीएचसी में पहले सत्र में 19 व दूसरे सत्र में 23 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इनमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्स, वार्ड ब्याय, बीपीएम यूनिट के सदस्य व चौकीदार शामिल थे। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आलोक नामदेव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन प्रसाद, बीपी वर्मा, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सीओ सियाराम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम दीपेंद्र मिश्रा, बीएन गिरि, आरआई राधा शर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी पंकज नामदेव, मेवालाल आदि मौजूद रहे। अतर्रा आयुर्वेंदिक कॉलेज के 25 व सीएचसी के 25 स्वास्थ्य कर्मियों पर मॉकपोल रिहर्सल किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी, सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीके राजपूत, डॉ. शिवसागर, डॉ. सुनील, विनोद, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed