{"_id":"59c5f9689f068280e200ca125e8afbbe","slug":"dm-czech-compensation-distributed-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किसानों को बांटे मुआवजे के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किसानों को बांटे मुआवजे के चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 25 Apr 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सुरेश कुमार ने तहसील क्षेत्र के कोर्रम व मंझिला गांव में शनिवार को कैंप लगाकर ओला-बारिश से तबाह हुए किसानों को 12.58 लाख रुपये के चेक बांटे। करीब 35 लाख रुपये किसानों के खाते में सीधे भेजे गए।
विज्ञापन
कोर्रम गांव में 292 किसानों को 9,50,706 रुपये के चेक सौंपे। शेष 486 किसानों के खाते में 27.76 लाख रुपये सीधे खाते में भेजे गए। उधर, मझिला गांव में 105 किसानों को 5 लाख 38 हजार रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
95 किसानों को उनके खाते में 7 लाख 27 हजार रुपये भेजे गए। डीएम ने मझिला के लेखपाल बाबूलाल और कोर्रम के वीरेंद्र के बेहतर काम की सराहना की।
उधर, अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक थनैल गांव के किसानों ने लेखपाल पर आपदा राहत दिलाने में मनमानी की शिकायत एसडीएम से की है।
गांव के कल्लू सिंह, राजकुमार, लालमन, लखना, बिंदा, अनिल, स्वयंबर आदि ने ज्ञापन में कहा है कि लेखपाल जितना कमीशन उतना ज्यादा मुआवजा की तर्ज पर काम कर रहा है। जिन किसानों ने जेब नहीं गर्म की, उन्हें बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन