{"_id":"2fb24db365cc08548ac30621149c23ab","slug":"dm-angry-at-the-mess-in-the-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में गंदगी पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में गंदगी पर डीएम नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 23 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी पर नाराजगी जताई। 300 बेड वाले निर्माणाधीन अस्पताल भवन की गुणवत्ता देखी। मार्च्युरी के पास खाली पड़ी जमीन को इस्तेमाल में लाने के लिए अस्पताल प्रशासन से चर्चा की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम के साथ सीएमओ कैप्टन डॉ. आरके सिंह, एडीएम डीएस पांडेय भी थे। वार्डों में भर्ती मरीजों से डाक्टरों के व्यवहार और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। वार्डों में गंदगी पर डीएम ने असंतोष जताया। महिला चिकित्सालय का भ्रमण किया और यहां भी उन्हें गंदगी मिली।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों अस्पतालों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। इस अवसर प्रभारी सीएमएस डा. आरके गुप्ता, महिला चिकित्सालय सीएमएस डा. ऊषा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन