{"_id":"5f11ec5c8ebc3e63aa7ca229","slug":"dled-students-submitted-a-memorandum-demanding-promotion-banda-news-knp5717773123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड छात्रों ने ज्ञापन देकर की प्रोन्नत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड छात्रों ने ज्ञापन देकर की प्रोन्नत की मांग
विज्ञापन
अतर्रा। डीएलएड तीसरे सेमेस्टर के छात्रों ने प्रोन्नत करने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
गिरवां स्थित पं. रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय के छात्र सुमंत शुक्ला के नेतृत्व में कई छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि सरकार ने स्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया। बीएड के विद्यार्थियों को भी प्रोन्नत करने पर सरकार विचार-विमर्श कर रही है।
कहा कि आखिर डीएलएड के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते पाठ्यक्रम पिछड़ गया। इसकी वजह से जनवरी में होने वाली तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में कराना कठिन है। ऐसे में तीसरे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को द्वितीय सेमेस्टर के अंकों के आधार पर प्रोन्नत कराने के साथ चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में सुमंत शुक्ला, दीपक राजपूत, शिवम, मदन मिश्रा, रजत तिवारी, पंकज विश्वकर्मा, अभिषेक गुप्ता, विनोद, राहुल तिवारी, राजकरण, प्रिया, सुमन, अंजना, गुलअफ्शा बानो, फरहीन भी शामिल रहे।