{"_id":"152a2f49ef5ce38968390703fd2717c2","slug":"division-17-pilgrims-filled-the-camp-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 17 हज यात्रियों ने कैंप में भरे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 17 हज यात्रियों ने कैंप में भरे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष हज पर जाने वालों को ट्रेनिंग का सिलसिला जारी है। रविवार को आयोजित ट्रेनिंग कैंप में चित्रकूटधाम मंडल के 17 हज यात्रियों के फार्म भरवाए गए। उन्हें आवेदन से लेकर हज के पूरे तौर-तरीकों से आगाह कराया गया।
विज्ञापन
हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि हर हफ्ते खानकाह इंटर कॉलेज में यह कैंप लगाया जा रहा है। हज को जाने के इच्छुक आवेदकों के आवेदन भराए जा रहे हैं ताकि फार्म सही भरे जाएं। इसके अलावा एक साथ फार्म भराने का मकसद यह भी है कि बांदा व चित्रकूट जिलों के हज यात्री हज के दौरान एक साथ ग्रुप में रहें।
विज्ञापन
शिविर में आवेदन भरने वालों में बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जनपद के मौदहा व राठ के आवेदक शामिल थे। ट्रेनर ने बताया कि हर रविवार को कैंप दोपहर 12 बजे से लगेगा। हज समिति सदस्य हाजी यासीन अहमद, हाजी मोहम्मद फारूक, जाहिद अली, हमीद अहमद, अजीजुस्समद और बरकत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
हज यात्रियों से कहा गया है कि हज संबंधी जानकारी के लिए 9415557134, 9415167269, 9450849624, 9450230985, 9450228784 पर संपर्क किया जा सकता है।