फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District panchayat president against no-confidence motion passed

जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president against no-confidence motion passed
अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में शामिल होने जा रहीं जिला पंचायत की महिला सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत की राजनीति में भाजपा भारी पड़ी। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में सपा को मात खानी पड़ी। जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव में 30 में से 21 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। नौ सदस्य बैठक में नहीं आए।
विज्ञापन


28 दिसंबर को 16 सदस्यों ने डीएम को सामूहिक शपथ पत्र के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में इसको लेकर बैठक हुई। सुबह से ही भाजपा नेताओं का हुजूम जिला पंचायत परिसर के इर्दगिर्द जमा रहा। सदस्यों के जत्थे भाजपा नेताओं के साथ जिला पंचायत पहुंचे। जिला जज की ओर से नामित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मोहम्मद अहमद खां ने बैठक की अध्यक्षता की। जिला पंचायतराज अधिकारी केके चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभागार में निर्धारित समय पर बैठक शुरू हुई। मात्र 21 सदस्य ही इसमें शामिल हुए। अध्यक्ष निर्मला सिंह समेत 9 सदस्य अनुपस्थित रहे। कुछ देर तक आरोपों और चर्चाओं का दौर चला। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के बाद अध्यक्ष सिविल जज मोहम्मद अहमद खां ने नोटिस जारी कर मतदान का नतीजा घोषित किया। उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 28 का हवाला देकर कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बुलाई बैठक में 30 निर्ऱ्वाचित सदस्यों में से 21 ने भाग लिया, जो सदस्यों के आधे से अधिक हैं। प्रस्ताव पर वाद-विवाद के उपरांत मतदान कराया गया।

इन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में डाले वोट
अरुण कुमार सिंह (वार्ड-1, कमासिन प्रथम), मंजू (वार्ड-2, कमासिन द्वितीय), सुधीर (वार्ड-3, कमासिन तृतीय), रामबाबू (वार्ड-4, बबेरू प्रथम), आशा देवी (वार्ड-6, बबेरू तृतीय), नीतू सिंह (वार्ड-7, बबेरू चतुर्थ), सुकदेव प्रसाद (वार्ड-8, बबेरू पंचम), गीता (वार्ड-9, तिंदवारी प्रथम), राजकुमार (वार्ड-13, जसपुरा द्वितीय), प्रीति कुमारी (वार्ड-16, बड़ोखर तृतीय), अंजना (वार्ड-17, बड़ोखर चतुर्थ), सरिता द्विवेदी (वार्ड-18, महुआ प्रथम), नीलम देवी (वार्ड-19, महुआ द्वितीय), अरविंद (वार्ड-20, महुआ तृतीय), राजभवन उपाध्याय (वार्ड-21, महुआ चतुर्थ), असलम खां (वार्ड-22, नरैनी प्रथम), विनीतिका द्विवेदी (वार्ड-23, नरैनी द्वितीय), खैरुनिशां (वार्ड-24 नरैनी तृतीय), आशा वर्मा (वार्ड-26 नरैनी, प्रथम), आराधना यादव (वार्ड-27, बिसंडा प्रथम) और राजेश शिवहरे (वार्ड-30,् बिसंडा चतुर्थ)।


ये सदस्य रहे अनुपस्थित
मीना भारती (वार्ड-5, बबेरू द्वितीय), दीपा सिंह गौर (वार्ड-10, तिंदवारी द्वितीय), रमा यादव (वार्ड-11, तिंदवारी तृतीय), राम कुमार (वार्ड-12, जसपुरा प्रथम), जितवा (वार्ड-14, बड़ोखर प्रथम), कैलशिया (वार्ड-15, बड़ोखर द्वितीय), पुष्पा ((वार्ड-25, नरैनी चतुर्थ), आशा (वार्ड-28, बिसंडा द्वितीय), निर्मला देवी (वार्ड-29, बिसंडा तृतीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed