फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Panchayat approved development works worth 8.17 crores

Banda News: जिला पंचायत ने किए 8.17 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

Fri, 21 Jun 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat approved development works worth 8.17 crores
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन से आवंटित धनराशि के सापेक्ष 817.85 लाख की वार्षिक कार्य योजना व जिला निधि के अंतर्गत 450 लाख की वार्षिक कार्य योजना को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक में एमए सुधीर कुमार ने बताया कि 15वें वित्त आयोग टाइड फंड व अनटाइड फंड की संस्तुतियों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन से आवंटित धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अटल भूजल योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष टाइड फंड में 504.31 लाख व अनटाइड फंड 344.20 लाख की वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव चार व पांच पर सहमति नहीं बनने पर अस्वीकृत किये गये। बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति आख्या रखी। टाइड फंड में जलनिकासी वाले जैसे नाली शौचालय आदि के काम होते हैं और अनटाइड में सडक़ व अन्य निर्माण कार्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के बिन्दुओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अन्दर अवगत कराया जाए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल, विनीत कुमार, राजाराम, अर्जुन प्रत्ताद, उमाकान्त, प्रेमा, राजरानी, दशरथ प्रसाद, जगदीश, प्रेमचंद्र, मीरा, अनीता सिंह, शिव औतार त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख पहाडी सुशील द्विवेदी, मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी, ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्र, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत के पंचानन वर्मा व वरिष्ठ लिपिक इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed