फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Judge, DM, and SP conducted a surprise inspection of the divisional jail

Banda News: जिला जज, डीएम और एसपी ने किया मंडल कारागार का औचक निरीक्षण

Thu, 24 Sep 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
District Judge, DM, and SP conducted a surprise inspection of the divisional jail
बांदा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्पना सिंह, जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बृहस्पतिवार को मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरक, अस्पताल, भोजनालय, रसोईघर और सुरक्षा पोस्टों का जायजा लिया। बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई भी परखी।
विज्ञापन

जिला जज ने बंदियों से संवाद कर उनकी विधिक समस्याएं जानीं। आर्थिक कारणों से अधिवक्ता न कर पाने वाले बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी बंदी को विधिक सहायता मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। डीएम अमित आसेरी ने जेल में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और मौसमी बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा। जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से बातचीत कर उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। एसपी पलाश बंसल ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था देखी। सीसीटीवी निगरानी और चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed