फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Industrial Development Organization formed

जिला औद्योगिक विकास संगठन का किया गठन

Mon, 16 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
District Industrial Development Organization formed
बांदा। जिले में पहली बार उद्योग विभाग में पंजीकृत कई ट्रेड के उद्यमियों ने जिला औद्योगिक विकास संगठन (डीआईडीओ, बांदा) का गठन किया गया। संगठन में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, द्वारिका सोनी, राकेश साहू, मुदित अग्रवाल को संरक्षक और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता को मुख्य संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता निखिल सक्सेना ने बताया कि सोमवार को एक होटल में उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद अहमद, उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, उत्कर्ष गुप्ता, विनोद कुमार गौड़, भुवन पांडेय, महामंत्री सर्वेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री डॉ. सत्यनारायण तिवारी, मंत्री राजकुमार गुप्त, अशोक कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, बसंत गुप्त, कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता, नागेंद्र सिंह लाला, संगठन मंत्री रामराजा उपाध्याय, आलोक कुमार शिवहरे, प्रचार मंत्री लल्लूराम वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, प्रचार मंत्री राजेश गुप्ता बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त को भारत सरकार के लघु-मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा के प्रथम बार आगमन पर स्वागत व ज्ञापन दिया जाएगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि संगठन के माध्यम से औद्योगिक विकास की बाधाओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त ने कहा कि सोमवार को डीआईडीओ, बांदा का गठन किया गया है। इसके बाद यूपी डीआईडीओ और यूपी यूवीएम से मान्यता दिलाते हुए इसकी पूरे जिले में शाखाएं खोलीं जाएंगी। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त ने कहा कि जिले के सभी छोटे-बड़े उद्यमियों को सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed