फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District hospital's electricity cut off for 14 hours

Banda News: जिला अस्पताल की 14 घंटे बिजली गुल

Sun, 30 Jun 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
District hospital's electricity cut off for 14 hours
बांदा। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति 14 घंटे ठप रही। शनिवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर से सीधे जिला अस्पताल के लिए खींची गई लाइन का जिला अस्पताल में लगा केबल बाॅक्स फुंक गया। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से जिला अस्पताल की सभी मशीनें ठप रहीं। पैथालाॅजी में जांचों का सिलसिला ठप रहा। मरीज और तीमारदार हलाकान नजर आए। सुबह आठ बजे बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन शाम को सात बजे मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए इंदिरा नगर स्थित 220 केवीए विद्यत उपकेंद्र से सीधी लाइन जिला अस्पताल के लिए खींची गई है। शनिवार की सुबह छह बजे जिला अस्पताल में लगा केबल बाॅक्स फुंक गया। इसकी वजह से जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आठ बजे से मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण सीटी स्कैन मशीन ठप रही। डायलिसिस भी नहीं हो सकी। डायलिसिस केंद्र के अंदर और बाहर मरीज बैठे हुए नजर आए। सीटी स्कैन का भी यही हाल रहा। वहां भी मरीज बार-बार आकर मशीन चालू होने की बात पूछते रहे। सबसे बुरा हाल जिला अस्पताल की पैथालाॅजी का रहा। वहां पर मरीजों की लगी भीड़ जांच कराने के लिए पहुंची, लेकिन वहां से भी मरीजों को चलता कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह आठ बजे बिजली विभाग को सूचना दे दी गई थी। शाम तकरीबन सात बजे बिजली कर्मचारी आए और केबल बाक्स बदलने का काम शुरू किया। डाॅ. आरके गुप्ता, प्रभारी सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed