फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District hospital staff nurse and husband infected

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और पति संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
District hospital staff nurse and husband infected
बांदा। ट्रूनेट मशीन की दोनों जांचों में रेलकर्मी और उनकी स्टाफ नर्स पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब आरटीपीसीआर पुष्टि के लिए उनका सैंपल झांसी लैब भेजा है।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। प्रधानाचार्य की पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। मौजूदा में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 9 है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के आवास विकास निवासी रेलकर्मी और उनकी पत्नी की सॉर्स कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल स्टाफ में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि दंपति का नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जा रहा है। शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य की पत्नी पॉजिटिव पाई गई हैं।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में 12 जून को शुरू हुई ट्रूनेट मशीन से अब तक 210 लोगों के नमूनों की जांच हुई। इनमें 8 संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed