{"_id":"5c5b29a5bdec227381666348","slug":"district-advocates-association-president-tajin-tied-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष का ताज सुबीर के सिर बंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष का ताज सुबीर के सिर बंधा
Thu, 07 Feb 2019 12:08 AM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुबीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठा वाले अध्यक्ष पद पर सुबीर सिंह विजयी हुए। उन्होंने अपने एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रमौलि शुक्ला को मात्र 9 वोटों से पराजित किया। उन्हें 658 और चंद्रमौलि को 649 वोट मिले। 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
महासचिव पद पर जयकरन वर्मा 394 वोट लेकर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यदेव त्रिपाठी को मात्र 19 वोटों से शिकस्त दी। सत्यदेव को 375 वोट मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अरुण कुमार सिंह को 223, अरविंद कुमार पांडेय को 90, मुकेश कुमार शुक्ला को 86, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव को 74, शिवविलास सोनी को 39 वोट मिले।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शमशाद अहमद 232 वोटों से जीते। उन्हें 760 और उनके एक मात्र प्रतिद्वंदी विनोद सिंह विकल्प को 528 वोट हासिल हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष में आदित्य कुमार सिंह ने 209 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 751 और उनके एक मात्र प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार यादव को 542 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 667 वोट पाकर 343 वोटों से जगदीश सिंह विजयी रहे। उनके एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंद्वेी सुनील कुमार गुप्ता को 324 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
सामान्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर और संयुक्त सचिव (प्रशासन) व संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के एक-एक पद तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणियों के 6-6 सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। उधर, मतगणना पूरी होते ही महासचिव पद की गिनती को लेकर कुछ अधिवक्ताओं ने गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस बुला ली गई। देर रात तक पुलिस उत्तेजित अधिवक्ताओं को शांत करने के प्रयास में जुटी थी। अधिवक्ताओं की मांग थी कि पुनर्मतगणना की जाए। उधर, हंगामा बढ़ते देख इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष और सदस्य उठकर चले गए।