फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Displeasure expressed over drinking water crisis in dialysis center

डायलिसिस सेंटर में पेयजल संकट पर जताई नाराजगी

Sat, 19 Oct 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over drinking water crisis in dialysis center
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं जसजीत कौर (आईएएस)। साथ में सीडीओ, सीएमओ व अन्य अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। लखनऊ से निरीक्षण के लिए आई वरिष्ठ महिला अधिकारियों की टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल, बड़ोखर खुर्द तथा जमालपुर गांवों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। टीम की मुखिया वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जसजीत कौर और टीम सदस्य नीता चंद्रा (पीसीएस) ने जिला अस्पताल के निरीक्षण में डायलिसिस सेंटर में पेयजल संकट पर असंतोष जताते हुए यहां तत्काल पानी व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मरीजों से दवा-इलाज के बारे में पूछा। आपरेशन कक्ष, कंसोल कक्ष, इमर्जेंसी वार्ड, दवा वितरण, काउंटर इत्यादि देखे। खबरदार किया कि मरीजों को बाहर से दवा हरगिज न लिखी जाए। चूंकि टीम का भ्रमण पूर्व घोषित था इसलिए अस्पताल में सबकुछ चुस्त और दुरुस्त कर रखा गया था।
विज्ञापन

महिला अधिकारियों ने बड़ोखर खुर्द गांव में पीएचसी का निरीक्षण किया। दवा वितरण और स्टॉक रजिस्टर देखा। सफाई पर भी नजर डाली। यहां के बाद जमालपुर गांव में स्थित शिशु एवं परिवार कल्याण उप केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आईएएस ने कई बच्चों को अपने हाथों से अन्न प्राशन्न कराया। वहां उपस्थित महिलाओं से दवाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संजय कुमार, सीएमओ डा.संतोष कुमार, अपर सीएमओ डा.बीपी वर्मा, सीएमएस डा. ऊषा सिंह (महिला) व डा. संपूर्णानंद मिश्रा (पुरुष), एड्स कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव, डा. मोहम्मद शरीफ, डा. नरेंद्र विश्वकर्मा और मुख्य विकास अधिकारी के आशुलिपिक अनूप रावत इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed