फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Discussion of rights and empowerment

अधिकार और सशक्तीकरण की चर्चा

Wed, 08 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Discussion of rights and empowerment
शिविर संबोधित करतीं डॉ. सबीहा रहमानी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह गोष्ठी व सभा कर महिलाओं के अधिकार और सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। लिंग भेद और भ्रूण हत्या पर चिंता जताई। दुराचार, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न आदि रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को महिला डिग्री कालेज में जिला विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। विशेष न्यायाधीश (डकैती) हरीनाथ पांडेय ने शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा, यौन हिंसा, आर्थिक हिंसा के बचाव व कारण की जानकारी दी। विशेष न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने महिला अधिकारों के बारे में बताया। सिविल जज मोहम्मद अहमद खां ने महिला साक्षरता पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा व जागरुकता ही सशक्तीकरण की राह है।
विज्ञापन


डॉ. सबीहा रहमानी ने कविता सुनाई। तहसीलदार सुनील कुमार व डॉ. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सैय्यदा जैदी, डा. माया वर्मा, डा.मनोरमा यादव, डा.राकेश कुमार शर्मा, डा.दाऊद अहमद, कालीचरन, मइयादीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला चेतना सेवा संस्थान, पुलिस लाइन तिराहा ने गोष्ठी में गरीब महिलाओं को सशक्तीकरण समेत स्वास्थ्य, स्वच्छता मिशन, जीवन कौशल आदि के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष रुकमणी देवी ने डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी।


एडीओ (बिसंडा) ओपी त्रिपाठी व जिला उद्योग केंद्र के एसके सूर्यवंशी ने महिला अधिकारों के बारे में बताया। मंजू सिंह, ममता द्विवेदी, आरती सिंह, आशमा, पुष्पा, पूनम यादव, चेतना गोयल, संगीता, निरंजन द्विवेदी, नंदकिशोर, संदीप, धीरेंद्र, किशन, प्रेमनारायण मिश्रा, देवशरण सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed