फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Disabled multipurpose identity cards will meet

नि:शक्तों को मिलेंगे बहुउद्देश्यीय पहचानपत्र

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Disabled multipurpose identity cards will meet
बैठक में बोलते जिला विकलांग जन विकास अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता, - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने निर्देश दिया कि मंडल के सभी जिलों में हर महीने जिलाधिकारी नि:शक्तों  के साथ बैठक करके उनकी समस्या का निस्तारण करेंगे। नि:शक्तों को पहचान पत्र हर हाल में दिया जाएगा। जिला स्तर पर बैठक के बाद मंडल स्तर पर बैठक होगी। बुधवार को नि:शक्तों के बहुउद्देश्यीय पहचान पत्र बनाने के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में मंडलायुक्त ने कहा कि नि:शक्तों को लाभ दिलाना पुण्य का काम हैं। उन्हें उसका हक दिलाना सभी का नैतिक कर्तव्य है। विकलांग जन विकास विभाग के मंडलीय उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने मंडलायुक्त को भरोसा दिलाया कि चारों जनपदों में बहुउद्देश्यीय पहचान पत्र समय से बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


समाजसेवी उमाशंकर पांडेय ने कहा कि अभी भी 10 प्रतिशत नि:शक्तों के पास विकलांग प्रमाणपत्र नहीं हैं। विकास भवन समेत कई सरकारी दफ्तरों के भवनों में रैंप नहीं बने हैं। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता ने विकलांग पेंशन, दुकान निर्माण और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। दिल्ली से आए विकलांग कल्याण विभाग के नागेंद्र कुमार ने बहुउद्देश्यीय पहचान पत्र बनाने की तकनीकी बारीकियां विस्तार से बताईं। प्रशिक्षण में एडीएम गंगाराम गुप्ता, डीडीओ एसपी सिंह सहित चारों जिलों के जिला विकलांग जन विकास अधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. राकेश रमन इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed