{"_id":"7bd96bde7c606832946783dd51d4b993","slug":"disabled-brothers-knock-on-the-threshold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग भाइयों की डीएम की ड्योढ़ी पर दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग भाइयों की डीएम की ड्योढ़ी पर दस्तक
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दैवी आपदा की मार झेल रहे नरैनी क्षेत्र के
विज्ञापन
शाहपाटन गांव के तीन दलित विकलांग सगे भाइयों बेटालाल, दिलीप और दादू ने
सोमवार को कलेक्ट्रेट आकर डीएम से राशन कार्ड की गुहार लगाई।
चलने फिरने में लाचार दो नाबालिग समेत तीनों भाइयों को गांव के कुछ लोग गोद में लेकर आए थे। डीएम सुरेश कुमार ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए।
समाजसेवी आशीष सागर ने बताया कि हाल ही में इस परिवार को अन्नदाता की अखत अभियान में कुछ मदद दी गई थी। पूर्व प्रधान ने राशन कार्ड नहीं बनाया था।
अब उसकी पत्नी प्र्रधान चुनी गई है। उसने भी राशन कार्ड नहीं बनाया है। लाचार बच्चों के पिता रज्जन ने डीएम को बताया कि गांव में बड़े किसानों को भी बीपीएल कार्ड दे दिए गए हैं, पर उसे नहीं दिया गया।