{"_id":"6a95c6c1ea44fc02e905e77d","slug":"directives-for-strict-measures-regarding-the-environment-waste-management-and-polythene-banda-news-c-12-1-knp1100-1635826-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पर्यावरण, अपशिष्ट प्रबंधन और पॉलिथीन पर सख्ती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पर्यावरण, अपशिष्ट प्रबंधन और पॉलिथीन पर सख्ती के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्राम विकास, सहकारिता, उद्योग और नगर विकास विभाग की स्थिति खराब मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन पर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रोपित पौधों के स्थलीय सत्यापन की रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी और खराब प्रगति वाले विभागों से स्पष्टीकरण भी मांगा।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को पौधरोपण के तहत लगाए गए पौधों का मौके पर सत्यापन करने को कहा। जांच में पौधों की भू-टैगिंग, वृक्ष रक्षक और सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2026-27 के पौधरोपण सत्यापन में ग्राम विकास, सहकारिता, उद्योग और नगर विकास विभागों की प्रगति खराब मिली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए लोक निर्माण विभाग से जिले में कचरा निस्तारण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई।
सभी खंड विकास अधिकारियों से भी अपने क्षेत्र के कचरा निस्तारण स्थलों की उपयुक्तता की जानकारी मांगी गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों व बाजारों में प्लास्टिक पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश मिले। दुकानदारों और विक्रेताओं को पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित करने को कहा गया। उपनिदेशक कृषि को प्राकृतिक और जैविक खेती पर विस्तृत रिपोर्ट देने तथा किसानों को इससे जोड़ने की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।