फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DIOS office cordoned off on discrepancies in marksheets

अंकपत्रों में गड़बड़ी पर डीआईओएस दफ्तर घेरा

Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
DIOS office cordoned off on discrepancies in marksheets
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में अब त्रुटियां भी सामने आने लगी हैं। अंक पत्रों में ट्रिपल एक्स दर्ज होने पर राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर फूट पड़ा और कार्यालय का घेराव करते हुए धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के 50 से अधिक इंटर के छात्रों ने अंकपत्रों में हुई गड़बड़ी दुरुस्त करने की मांग लेकर डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए धरना देकर विरोध जताया। यह हंगामा तकरीबन एक घंटे तक चला।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अंकित पाल, गोपाल सिंह, अभिषेक सिंह, सुमित भारती, प्रभु दयाल, नीरज बाजपेयी, देवेंद्र कुमार, सीरज, अजय कुमार, अमन सिंह, चंद्रिका प्रसाद विवेक कुमार साहू, आदर्श सिंह आदि ने बताया कि उनके अंकपत्रों में कुल अंकों के टोटल और विषयवार अंकों के स्थान पर ट्रिपल एक्स छपकर आया है। ऐसे में उन्हें पता नहीं चल पा रहा कि उन्हें कितने अंक मिले हैं कितने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए छात्रों ने आरोप लगाया कि इस गड़बड़ी के विषय में उन्होंने प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया। इस दौरान कार्यालय के घेराव और धरना प्रदर्शन में शामिल सचिन वर्मा, करन सिंह, रियाज अहमद, भानुप्रताप, संजय तिवारी, सत्यम सिंह आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक से अंकपत्रों में त्रुटियां सुधारने की मांग की।

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने बोर्ड परीक्षार्थियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए ई-मेल जारी किया है। हेल्प डेस्क का दूरभाष नंबर-0532-3423265 व 09838510862 है। इसमें संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed