फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   did not give up his addiction to bidi, left the world

Banda News: बीड़ी की लत नहीं छोड़ी, छोड़ दी दुनिया

Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
did not give up his addiction to bidi, left the world
बांदा। बीड़ी पीने की लत छुड़ाने के लिए गर्भवती पत्नी प्रतिदिन टोकतीं थीं। कहती थी कि स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। लत को छुड़ाने के लिए पत्नी ने उससे बोलना भी बंद कर दिया, लेकिन पति ने अपनी लत को नहीं छोड़ा, अलबत्ता यह दुनिया ही छोड़ दी।
विज्ञापन

यह अनूठा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मढि़यानाका का है। मोहल्ला निवासी आनंद प्रजापति (25) ने रात में किसी समय मकान की दूसरी मंजिल में छत में लगे पंखे से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। बुधवार को सुबह पिता कमलेश प्रजापति दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो कमरे के दरवाजे बंद मिले। उसने खिड़की से झांका तो आनंद फंदे से लटका मिला। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में छोटे भाई अंकित ने बताया कि आनंद तीन भाइयों में बड़े थे। मार्च 2023 में हमीपुर के छिमौली गांव निवासी शिवानी के साथ उनकी शादी हुई थी। वह गर्भवती हैं। आनंद को बीड़ी पीने की लत थी। शिवानी अपने पति से बीड़ी पीने की लत को छुड़ाना चाहती थी। इसको लेकर वह रोज उन्हें टोकतीं थीं और कहतीं थीं कि बीड़ी पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा, लेकिन आनंद अपनी बीड़ी पीने की लत को नहीं छोड़ पा रहे थे। इसी चलते शिवानी ने आनंद से बोलना बंद कर दिया था। इसी के चलते आनंद ने फंदा लगाकर जान दी है। आनंद राजमित्री का काम करता था। घर में मां हिमंता है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच बीड़ी पीने को लेकर अनबन थी। इसी के चलते युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed